महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। वह दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद समर्थकों के साथ उनका शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। उनका काफिला प्रयागराज हाईवे और लखनऊ हाईवे से होकर गुजरा। इस दौरान डीजे, ढोल-नगाड़ों की धुन पर समर्थकों ने उत्साह के साथ पुष्पवर्षा की और जगह-जगह उनका अभिनंदन किया।