फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जन्मदिन पर आयोजित जनसभा में मायावती को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

हाईवे के देवकाली बाईपास के पास एक होटल में बहुजन समाज पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित सभा में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा जिस तरह से 2007 में जनता के गठबंधन के साथ मायावती को मुख्यमंत्री बनाया गया था, उसी तरीके से 2027 में भी जनता के गठबंधन के साथ मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने इतनी भारी भीड़ के साथ आयोजन को सफल बनाया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कहा कि बसपा पूरी तरीके से तैयार है। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में हिम्मत हो तो अकेले लड़कर दिखाएं। मेरा चैलेंज है कि यदि ये पार्टियां अकेले चुनाव लड़ेंगी तो 2027 में बसपा 300 सीट जीतेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें