फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जांच में मिले सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सबूत, अब तक 60 लोगों से पूछताछ

राम मंदिर दानराशि में गड़बड़ी की जांच लगातार जारी है। एसआईटी ने लगातार चौथे दिन भी संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। बृहस्पतिवार को राम मंदिर के मुख्य ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र से पूछताछ की गई। एसआईटी ने पिछले तीन दिनों में 60 से अधिक लेागों से पूछताछ की है। दान गणना प्रक्रिया, मंदिर से बैंक तक धनराशि को ले जाने की प्रक्रिया समझी गई। सीसीटीवी कैमरों की जांच हुई। जांच में सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के भी सबूत मिले हैं। इसी बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे राम मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे। जानकारी के अनुसार एसआईटी शुक्रवार को जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री को सौंप सकती है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक की जांच में जो दोषी पाए गए हैं उन पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें