फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इकबाल अंसारी बोले, आमंत्रित नहीं किया गया, फिर भी फूलों से राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे

नवसंवत्सर के अवसर पर 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अयोध्या आगमन को लेकर रामनगरी में उत्साह का माहौल है। शहरवासी जहां उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई रहे इकबाल अंसारी ने भी उनके आगमन को सौभाग्य का विषय बताया है। इकबाल अंसारी ने कहा कि राष्ट्रपति का अयोध्या आना पूरे शहर के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वह भी फूलों से राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। उनका मानना है कि राष्ट्रपति के आगमन से अयोध्या के विकास को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले राम मंदिर से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार उन्हें निमंत्रण नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है और वह पूरी खुशी के साथ देश के सर्वोच्च पद पर आसीन अतिथि का स्वागत करेंगे। अयोध्या में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच आमजन में भी उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें