हनुमानगढ़ी से नजर बाग की ओर जाने वाले मार्ग पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दिए जाने से स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि स्थानीय पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर दोपहिया वाहनों को रोक दिया, जिसके कारण दुकानदारों को अपनी दुकानों तक पहुंचने में भी दिक्कतें हुईं। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें आवश्यक सामान लेकर आने-जाने में परेशानी हो रही है। अचानक लगाए गए प्रतिबंध से व्यापार भी प्रभावित होने की बात सामने आई है।