मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन लागू किए जाने से स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों को भी रास्ता बंद होने के कारण दिक्कत हुई। कई लोगों को डायवर्जन के चलते करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। लोगों ने मांग की कि वीआईपी रूट पर मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के बाद मार्ग को तत्काल आम लोगों के लिए खोल दिया जाए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डायवर्जन व्यवस्था का स्थायी समाधान करने की मांग की, ताकि भविष्य में आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।