फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बंकिम चंद्र चटर्जी रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उत्सव की धूम, अयोध्या एयरपोर्ट पर हुआ सामूहिक गान

पूरे देश में बंकिम चंद्र चटर्जी की ओर से रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक स्वर में वंदे मातरम का सामूहिक गान किया और मातृभूमि को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं, यह गीत हमें एकता, प्रेम और त्याग का संदेश देता है, जिस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस गीत ने देशवासियों में उत्साह भरा, उसी प्रकार आज भी यह हमें देश की सेवा और आपसी भाईचारे की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की गूंज के साथ राष्ट्रभाव और एकता का संदेश दिया गया। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वंदे मातरम की भावना को जीवन में अपनाते हुए एकता, सद्भाव और देशभक्ति की ज्योति को सदैव जलाए रखेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें