फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाकियू के प्रदर्शन के बाद यूरिया बिक्री पर लगी रोक हटी, जिला कृषि अधिकारी बोले- अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था

यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने किसानों की मांग मानते हुए जरूरतमंद किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने का आदेश जारी कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सब्जी, मक्का, उड़द व गन्ना जैसी फसलों के लिए यूरिया जरूरी है, ऐसे में बिक्री पर रोक अनुचित है। जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी रोकने के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन अब फार्मर आईडी के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी। धरने में किसानों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था और गेहूं खरीद केंद्रों की समस्याएं भी उठाईं। अंत में 15 मई को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि किसान जागृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें