फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बागी विधायकों के निष्कासन पर अयोध्या के सपा जिलाध्यक्ष ने दी पहली प्रतिक्रिया, बोले - विचारधारा के खिलाफ चलने वाले पार्टी से होंगे बाहर

गोसाईगंज के बागी सपा विधायक अभय सिंह समेत तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित करने पर सपा के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एक विचारधारा है। अखिलेश यादव विचारधारा की लड़ाई लड़ते हैं। विचारधारा की लड़ाई में जो विचारधारा के खिलाफ बात करेगा तो निश्चित तौर पर परिवार में पार्टी में संबंध खराब होंगे। भाजपा के खिलाफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एकमात्र नेता हैं जो लड़ रहे हैं। जो चाहते हैं रोजगार, काम और सुरक्षा ये सारी चीजें उत्तर प्रदेश में ठीक हों। ऐसी स्थिति में राज्यसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के खिलाफ इन लोगों ने वोटिंग किया था। आज जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीनो विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। विचारधारा की लड़ाई में उनके आने और जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। समाजवादी पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है। इस विचारधारा से जुड़ने वाले पूरे देश में अखिलेश यादव में आस्था व्यक्त करते हैं, समर्थन करते हैं। विचारधारा के खिलाफ यदि कोई गलत निर्णय लेगा तो निश्चित तौर से वह पार्टी से बाहर निकाला जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें