तारुन: बीआरसी तारुन में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालयी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से नोडल अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। परिषदीय विद्यालयों के 84 नोडल अध्यापकों ने इसमें प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान नोडल अध्यापकों को आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान, उनके सर्वेक्षण की प्रक्रिया, विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा उन्हें विद्यालय में नामांकित कर शिक्षा से जोड़ने की रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने नोडल शिक्षकों को 9 महीने की निर्धारित कार्ययोजना में कक्षा 2 से 8 तक के बच्चों को संगठित पाठ्य पुस्तकों के द्वारा गतिविधि आधारित विशेष प्रशिक्षण तकनीक बताई। एआरपी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन शिव नरायन मौर्य, जयंत सिंह, संतोष पाण्डेय, रजनीश सिंह और दीपक पाण्डेय ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सर्वेक्षण की प्रक्रिया, बच्चों की शैक्षिक स्थिति का आकलन करने तथा उन्हें विद्यालयी शिक्षा में शामिल करने के प्रभावी तरीकों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संजीव तिवारी, जितेंद्र वर्मा,विपिन पाण्डेय, अनिरुद्ध यादव, अजीत सिंह, राजेश तिवारी, सत्येंद्र सिंह, , राम जतन पटेल और गया प्रसाद मौजूद रहे।