फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: राम मंदिर में गूंजी राम नाम संकीर्तन की धुन, भावविभोर हुए श्रद्धालु

एकादशी के अवसर पर राम मंदिर परिसर में विभिन्न अनुष्ठान हुए। रामलला को फलाहार का भोग अर्पित किया गया तो वहीं विशेष पूजन भी हुआ। राम मंदिर की यज्ञशाला में श्रीराम नाम संकीर्तन गूंजा तो श्रद्धालु राम नाम की सरिता में गोता लगाने लगे। एकादशी पर्व पर सुबह रामलला का अभिषेक पूजन कर भव्य शृंगार किया गया। दोपहर भोग आरती के बाद फलाहार अर्पित किया गया। एकादशी पर रामलला व्रत रहते हैं इसलिए उन्हें फलाहार अर्पित किया जाता है। इसके अलावा तिल व गुड़ के बने मिष्ठान भी अर्पित किए गए। मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में पंडरपुर, महाराष्ट्र से भागवत कबीर के नेतृत्व में आए 329 श्रद्धालुओं के दल ने नाम संकीर्तन की प्रस्तुति दी। इस दल में मातृ शक्तियां भी शामिल रहें। करीब दो घंटे के कार्यक्रम में यज्ञ मंडप परिसर राम नाम की धुन में लीन रहा, श्रद्धालु भावविभोर होते रहे। राम मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि कलाकारों को राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें