फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: पांच जून को सात मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा, 101 आचार्य कराएंगे अनुष्ठान

ishwar ashish Updated Wed, 28 May 2025 11:58 AM IST

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 3 जून से शुरू होगा। 5 जून को 7 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सभी मूर्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं और मंदिरों में विराजमान कर दी गई है। इससे पहले 2 जून को सरयू तट से राम मंदिर तक भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में अयोध्या व काशी के 101 आचार्य शामिल होंगे। 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 20 संत- धर्माचार्य, 15 गृहस्थ व ट्रस्ट के पदाधिकारी को भी आमंत्रित किया गया है। पर कोटा के शिव मंदिर में नर्मदेश्वर का शिवलिंग 31 मई को स्थापित कराया जाएगा। इसी दिन इसकी प्राण प्रतिष्ठा भी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें