फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: अयोध्या का सांसद चुने जाने के एक साल पूरा होने पर अवधेश प्रसाद ने किए रामलला के दर्शन

लोकसभा चुनाव के एक साल पूरे होने पर अयोध्या के फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज ही के दिन चार जून 2024 को भगवान राम व हनुमान जी की कृपा से मैं सांसद चुना गया था। अयोध्या की जनता जनार्दन ने उन्हें अपने मताधिकार के आशीर्वाद से सांसद चुना था। एक वर्ष पूरा होने के बाद भगवान रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन किया और आशीर्वाद मांगा कि ऐसे ही कृपा मुझ पर बनी रहे। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि हनुमंत लला की कृपा मुझ पर हमेशा बनी रही और आज का दिन मेरे लिए मेरी जिंदगी के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है और ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज चार जून है और चार जून 2024 को अयोध्या लोकसभा का उन्हें सांसद के रूप में चुना गया था। आज ही के दिन लोकसभा का परिणाम आया था। इसके साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कृपा और हनुमान जी की कृपा और मां सरयू की अपार कृपा इसके साथ ही हमारे नेता अखिलेश यादव की कृपा से अयोध्या लोकसभा का सांसद चुना गया, जिसकी चर्चा सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं पूरे संसार में हुई। इस क्षेत्र का इस देश का इस प्रदेश का सम्मान हो यही मेरी कामना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें