फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या नगर निगम बोर्ड की बैठक में सपा पार्षदों का हंगामा, कार्यकारिणी का चुनाव स्थगित

ishwar ashish Updated Sun, 20 Jul 2025 04:24 PM IST

नगर निगम की नौवीं बोर्ड बैठक के दौरान सदन में सपा पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद सदन की बैठक स्थगित कर दी गई। गांधी सभागार में हो रही सदन की बैठक के दौरान कार्यकारिणी का चुनाव होना था लेकिन सपा पार्षदों के हंगामा के बाद कार्यकारिणी का चुनाव भी स्थगित कर दिया गया। सपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि जब भी कोई मुद्दा उठाया जाता है, तब भाजपा पार्षद जय श्रीराम का नारा लगाकर मुद्दे को दबा देते हैं। सपा पार्षद राम भवन यादव व विशाल पाल ने कहा कि क्या सदन जय श्रीराम के नारों से चलेगा या संविधान के नियमों से। जब भी कोई मुद्दा उठाया जाता है, भाजपा पार्षद जय श्रीराम का नारा लगाकर मुद्दे को दबा देते हैं। आरोप लगाया कि जिन कार्यकारिणी सदस्यों का एक वर्ष पूरा भी नहीं हुआ है, उनका भी चुनाव कराया जा रहा है। जब तक उनका कार्यकाल पूरा नहीं होगा, तब तक उनका चुनाव संविधान के नियमों के मुताबिक नहीं है। वहीं, आरोपों का जवाब देते हुए महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि जैसे इनका राष्ट्रीय नेतृत्व है, वैसे ही यहां भी हो रहा है। सपा के लोग अयोध्या में विषमता फैलाना चाहते हैं, जो संविधान में है, उसी के मुताबिक विधिक राय लेकर कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें