शहर के तुलसी उद्यान के पीछे मजगवां मंदिर के पास शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर पर विद्युत फॉल्ट ठीक करते समय बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक राजेंद्र कुमार मौर्य बाराबंकी के निवासी थे और निर्मोचन घाट विद्युत उपकेंद्र पर तैनात थे। भोर में आई आंधी-बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए वह सुबह करीब छह बजे ट्रांसफार्मर पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार्य शुरू करने से पहले शटडाउन नहीं लिया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पारिवारिकजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप कहा काम था सीढी ढोने का चढ़ा दिया सीढ़ी पर लापरवाही से हुई मौत। विभागीय अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।