फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में सरयू ने धारण किया रौद्र रूप, जलस्तर ने चेतावनी बिंदु को किया पार

रामनगरी में सरयू ने अपना रौद्र रूप धारण करना शुरू कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण सरयू का जलस्तर चेतावनी बिंदु को 19 सेंटीमीटर पार कर गया है। हालांकि खतरे के निशान से जलस्तर अभी नीचे है लेकिन जिस तरह से सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है, यह माना जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों में सरयू खतरे के निशान को पार कर लेंगी। सरयू में चेतावनी बिंदु का स्तर 91:720 है। मौजूदा समय में सरयू का जलस्तर 91:920 पर पहुंच चुका है। यानी कि चेतावनी बिंदु के निशान को पार करते हुए सरयू की जलधारा लगभग 19 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। सरयू में अब गहरे पानी में स्नान पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता की माने तो पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से अब सरयू ने चेतावनी बिंदु को पार कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें