फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में महिला सुरक्षा के लिए ई रिक्शा, टेंपो और ऑटो में चालकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखवाने का अभियान शुरू

महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब सभी टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा पर चालकों को अपने नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखना होगा। कोई भी घटना, दुर्घटना या अनहोनी होने पर महिला सवारी वाहन चालक का नाम, पता, वाहन संख्या और मोबाइल नंबर नोट कर सकती हैं। जब भी किसी महिला के साथ अनहोनी होगी तो महिला उस ई रिक्शा या ऑटो की पहचान कर सकती है। अयोध्या के एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने बताया कि शासन से आदेश आ चुका है। हमारी टीम सवारी वाहनों में चालक का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखवाने के अभियान में लग गई है। इस अभियान में परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल को भी लगाया गया है। सभी ई रिक्शा चालकों से बताया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द ई रिक्शा पर अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर जरूर अंकित कर लें। यही नहीं ई रिक्शा व ऑटो के भीतर भी वाहन नंबर लिखना अनिवार्य किया गया है ताकि कोई भी महिला नाम, पता, मोबाइल नंबर और वाहन संख्या उसमें अंदर बैठकर भी नोट कर सके। योगी सरकार के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में अब ई रिक्शा, टेंपो और ऑटो चालकों को अपने सवारी वाहन पर अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस आदेश पर अमल शुरू हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें