फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में ई स्टांप की सेल्फ प्रिंटिंग व्यवस्था शुरू, नागरिकों को नहीं लगाना होगा कचहरी का चक्कर

आम नागरिकों की सुविधा के लिए अयोध्या में ई स्टांप की स्वमुद्रण (सेल्फ प्रिंटिंग) व्यवस्था शुरू की गई है। नागरिक अब स्वयं डिजिटल माध्यम से ई-स्टांप प्राप्त कर सकेंगे। अब आम नागरिकों को कचहरी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और न ही स्टांप वेंडरों की मिन्नत करनी होगी। अब उनको स्टांप पर कमीशन भी नहीं देना होगा। अब आम नागरिक स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL) पर पंजीकरण कर 10 से 100 रुपये तक के स्टांप पत्र एक दिन में अधिकतम पांच बार तक प्राप्त कर सकेंगे। छोटे मूल्य वाले ई-स्टांप लेने वालों को इस सुविधा से आसानी होगी। अब छोटे स्टांप के लिए एजेंटों या दुकानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें