फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में फिल्मी रामलीला की धूम, सीता की भूमिका में नजर आईं मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका

रामनगरी में इस समय फिल्मी रामलीला की धूम है। फिल्मी रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर के प्रसंग का मंचन हुआ। सीता की भूमिका में मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका नजर आईं तो रावण के रोल में टीवी कलाकार विजय कौशल ने अपना कौशल दिखाया। फिल्मी रामलीला का यह सातवां संस्करण है, जो राम कथा पार्क में चल रहा है। इससे पहले सफलतापूर्वक फिल्मी रामलीला ने छह साल का अपना सफर पूरा किया है। इस फिल्मी रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका, बिंदु दारा सिंह, अवतार गिल, राकेश बेदी, मनोज तिवारी, रवि किशन और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। ये वो कलाकार हैं जो फिल्मी पर्दे पर धूम मचाने के बाद अब मंच पर अपना जौहर दिखा रहे हैं। इसके आयोजक सुभाष मालिक है, जो पिछले छह साल से अयोध्या में फिल्मी रामलीला का आयोजन करते आ रहे हैं। अयोध्या पहुंचे कलाकारों ने रामलला के दर्शन कर अभिभूत नजर आए और अयोध्या की खूब तारीफ की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें