राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अयोध्या धाम में पथ संचलन किया। यह पथ संचलन रामकथा पार्क से लता मंगेशकर चौक होकर तुलसी उद्यान, छोटी देवकाली, हनुमानगढ़ी होकर बिरला धर्मशाला तक पहुंचा। यहां से फिर रामकथा पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें 1000 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। सभी स्वयंसेवक अपनी वेशभूषा और अनुशासन के चलते आकर्षण का केंद्र बने रहे। संघ के स्वयंसेवक वर्ष में एक बार इस तरह का कार्यक्रम करते हैं। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर अपनी एकता का प्रदर्शन किया। पूरे रास्ते में स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की।