फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या कैंट स्टेशन पर अव्यवस्थाओं से यात्री परेशान, पीने के लिए पानी तक नहीं

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब स्टेशन के प्रवेश मार्ग पर लगी बैगेज स्कैनिंग मशीन खराब हो गई। मशीन बंद होने के कारण यात्रियों की जांच प्रक्रिया प्रभावित रही और लोगों को असुविधा झेलनी पड़ी। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर दो पर लगी पानी की टोटियों में केवल एक से ही ठंडा पानी आने के कारण यात्रियों की लंबी कतार लग गई। भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी भरने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके साथ ही प्लेटफार्म पर एक पानी की टोटी से पानी बहता रहा। सुल्तानपुर से आए एक यात्री ने बताया कि अयोध्या में देशभर से श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए खराब मशीनों और पेयजल व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराया जाना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं और यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें