फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या के साधु-संतों ने आई लव सनातन और आई लव जय श्रीराम के पोस्टर के साथ मोर्चा संभाला

रामनगरी एक बार फिर आस्था और विचारों के टकराव का केंद्र बन गई है। जहां कुछ दिनों पहले आई लव मोहम्मद के पोस्टर सामने आए थे, अब उसके जवाब में अयोध्या के साधु-संतों ने आई लव सनातन और आई लव जय श्रीराम के पोस्टर के साथ मोर्चा संभाल लिया है। हाथों में पोस्टर लिए नारे लगाते हुए अयोध्या के राम मंदिर द्वार से शुरू हुई साधु संतों की यह पहल अब काशी और कानपुर तक पहुंच चुकी है। संत समाज का कहना है कि भारत प्रभु श्रीराम का देश है, यहां सनातन धर्म और जय श्रीराम का नाम चलेगा जिन्हें मोहम्मद से प्रेम है, वे इस्लामिक देशों में जाएं। भारत सनातन संस्कृति की भूमि है। संतों ने 'जय श्रीराम, भारत माता की जय और आई लव सनातन के नारों के साथ समाज को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने देशभर के हिंदुओं से अपील की कि वे अपनी आस्था और संस्कृति के साथ डटकर खड़े रहें। राम मंदिर के प्रवेश द्वार से दिया गया यह संदेश पूरे देश में गूंज रहा है। पोस्टर वॉर के बीच यह धार्मिक संदेश अब एक बड़ा सामाजिक विमर्श बनता जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें