फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या के रिजर्व पुलिस लाइंस में रन फॉर इंपावरमेंट का हुआ आयोजन, एसएसपी ने किया शुभारंभ

अयोध्या में नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। अयोध्या के रिजर्व पुलिस लाइंस में रन फॉर इंपावरमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जीजीआईसी की छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया जिसमें बच्चियों को दमखम दिखाने का मौका मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने फीता काटकर किया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा। 100 मीटर दौड़ में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और महिला सहायता केंद्रों के बारे में भी जागरूक किया गया। एसएसपी ने अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है और उनके स्वावलंबन से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें