भारत की ओर से पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाये जाने पर अयोध्या अधिवक्ता संघ ने भी स्वागत किया है। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारे लगाए और मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि जिस तरह से भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर एयर स्ट्राइक किया है, वो काबिले तारीफ है। पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी था। पहलगाम में जिस तरह से निर्दोष नागरिकों को आतंकियों ने गोली मारी थी, उसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर बमबाजी कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना को सलाम है। जिस तरह से हमारे जवानों ने पाकिस्तान को जवाब दिया है, आज जिन बहनों ने अपना सिंदूर खोया था, उसका बदला ले लिया गया है।