फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अवध के 14 जिलों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा ये खास काम

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अवध के 14 जिलों के पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को कुछ विशेष दायित्व सौंपे हैं। अवध क्षेत्र के इन जिलों के प्रांतीय, क्षेत्रीय और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ सभी सांसदों, विधायकों, एमएलसी, पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों की अलग-अलग हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सांगठनिक दायित्वों पर विशेष रूप से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसआईआर के दूसरे चरण के अभियान में संगठन और जनप्रतिनिधि दोनों अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही केंद्र सरकार की विकसित भारत जी राम जी राम योजना के बारे में गांव-गांव में चौपाल आयोजित कर जानकारी दी जाए। ऐसा इसलिए कि विपक्ष इस योजना को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही संगठन को मजबूती देने और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने अपेक्षा की कि संगठन और जनप्रतिनिधि एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने संगठन और कार्यकर्ताओं के महत्व का भी उल्लेख किया। कुल मिलाकर अवध क्षेत्र की यह बैठक आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव की जमीन तैयार करने के रूप में भी देखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें