राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई अभिषेक शुक्ला के नाम पांच बिस्वा एक जमीन मिली है। यह जमीन तहसील सोहावल के सरियावां ग्रामसभा में है, जिसे अभिषेक ने 8 नवंबर 2024 को इसी ग्राम सभा के एक व्यक्ति से खरीदी थी। फरवरी 2026 में इसकी दाखिल खारिज भी हो चुकी है। इस जमीन पर अभिषेक ने बाउंड्री करवाकर एक गेट लगवाया है। हालांकि, यह जमीन अवनीश के राम मंदिर से जुड़ने के बाद लिखाई गई है या पहले खरीदी गई है, इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है, लेकिन अमर उजाला में खबर छपने के बाद जांच एजेंसियां इस जमीन से संबंधित दस्तावेज भी देख सकती हैं।