अयोध्या धाम बस स्टेशन पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला आयोजित किया गया। परिवहन निगम ने 350 परिचालक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। शनिवार को आयोजित इस रोजगार मेले में दोपहर 12 बजे तक 100 से अधिक महिलाओं ने परिचालक पद के लिए आवेदन फॉर्म जमा किए। अधिकारियों के अनुसार आवेदकों में जिले की महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित महिला परिचालकों को प्रशिक्षण के बाद बसों में तैनात किया जाएगा। फार्म जमा होने के बाद दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी।