एक राष्ट्र एक चुनाव पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से देश में एक साथ चुनाव होते रहे हैं लेकिन बाद में इस व्यवस्था को हटा दिया गया। कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया और चुनी हुई सरकारों को गिराया गया। पीएम मोदी और केंद्र सरकार ने देश हित में यह फैसला लिया है। बार-बार चुनाव कराने से विकास कार्य बाधित होते हैं।