फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वजारोहण समारोह में न बुलाए जाने की नाराजगी के बीच सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या स्थित राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में न बुलाए जाने से नाराजगी के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सपरिवार रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। प्रभु श्रीराम की कृपा मुझ पर है। मेरे साथ मेरा बेटा अमित, बहू, नाती और बेटी ने दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मैं कई बार दर्शन कर चुका हूं। ध्वजारोहण में हमको आमंत्रित नहीं किया गया। यदि मुझे आमंत्रित किया गया होता तो मैं नंगे पैर दर्शन करता। 25 नवंबर को जनता को भी दर्शन करने नहीं दिया गया। मैंने इसके लिए जिलाधिकारी से दो-तीन बार बात किया। मैं 24 नवंबर को इंतजार करता रहा कि मेरा भी निमंत्रण कार्ड आएगा, लेकिन लोगों का कहना है कि आप अनुसूचित जाति के थे, दलित बिरादरी के हैं, पासी हैं, इसलिए आपका कार्ड नहीं आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें