रामनगरी अयोध्या में बुधवार की सुबह दीपोत्सव का आगाज हो गया। सुबह विभिन्न झांकियां निकाली गईं। झांकियों के स्वागत को अयोध्यावासी सड़कों पर उमड़ पड़े। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की भी मिशाल दिखी। बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी संतों के साथ पुष्पवर्षा करके झांकियों का स्वागत किया।