फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी-बारिश से उखड़े पेड़, टूटी छप्पर-चद्दरें, फसलों को मिली राहत तो किसानों को नुकसान

तारुन अयोध्या ।शनिवार दोपहर करीब 4:00 बजे आई तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने तारुन क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं ने जगह-जगह पेड़ों की डालियां तोड़ दीं और कई पेड़ सड़क पर गिर गए। पेड़ों पर लगे कच्चे आम भी हवा के झोंकों से जमीन पर बिखर गए। वहीं उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली और सूख रही धान की नर्सरी, गन्ना व सब्जी की फसलों को संजीवनी मिल गई। तेज आंधी से कई जगह नुकसान की भी सूचना है। फतेहपुर कमासिन स्थित बोझवा निवासी इंद्रेश गिरी के भूसौले की सीमेंट की चद्दर उड़कर काफी दूर जा कर गिरी जबकि छप्पर भी हवा के साथ उड़कर दूर चला गया। बालापुर में किसान आलोक पांडे का लिप्टिस का पेड़ जड़ से उखड़ गया और नीम की मोटी डाल भी टूटकर गिर गई। खेतों में सिंचाई के लिए बिछाई गई पाइपें भी आंधी से उड़कर दूर-दूर तक बिखर गईं, जिससे किसानों को दोबारा पाइप बिछाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रामपुर भगन-घुरी-टीकर मार्ग पर भी एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ हटाकर मार्ग सुचारू कराया। \किसानों का कहना है कि बारिश से धान की नर्सरी और गन्ने की फसल को फायदा होगा, लेकिन आम के कच्चे फल गिरने और पेड़-टहनियों के टूटने से नुकसान भी हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें