फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर विधि विधान से स्थापित हुआ ध्वज दंड

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 12:42 PM IST

रामनगरी अयोध्या के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम रहा। आज राम मंदिर के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ गया। वैशाख शुक्ल की द्वितीया के दिन प्रातः 8.00 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर विधि विधान पूर्वक ध्वज दंड स्थापित कर दिया गया। भगवान परशुराम की जयंती के दिन राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दंड स्थापित कर दिया गया। यह प्रक्रिया सुबह 6:30 बजे शुरू हुई और 8:00 बजे समाप्त हुई। ध्वज दंड को लगभग डेढ़ घंटे में मुख्य शिखर पर स्थापित कर दिया गया। इसकी ऊंचाई 42 फीट है। विदित हो कि शिखर कलश समेत मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है। अब इसमें 42 फीट का ध्वज दंड भी जुड़ गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि हिंदी महीने के अनुरूप वैशाख शुक्ल द्वितीया परशुराम जयंती दिन मंगलवार 29 अप्रैल 2025 को राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दंड स्थापित कर दिया गया। ध्वज दंड लगाने की प्रक्रिया प्रातः 6:30 बजे प्रारंभ हुई और 8:00 बजे संपन्न हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें