फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद लेफ्टिनेंट का पार्थिव शरीर पहुंचा अयोध्या, कल होगा अंतिम संस्कार

सिक्किम में साथी को बचाने में वीरगति को प्राप्त हुए अयोध्या के रहने वाले लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का पार्थिव शरीर शुक्रवार की शाम विशेष एयर क्रॉफ्ट से घर पहुंचा। यहां सेना की तरफ से उन्हें सलामी दी गई। उनके पार्थिव शरीर के साथ सिक्किम के भी अधिकारी साथ आए। उनके पिता के आने तक शव डोगरा रेजिमेंट में रहेगा। शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में बृहस्पतिवार दोपहर नदी में डूबते साथी बचाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके चचेरे भाई अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सेना की ओर से बताया गया है कि शनिवार सुबह नौ बजे शव को डोगरा रेजिमेंट से अंतिम यात्रा निकालकर राजकीय सम्मान के साथ जमथरा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया कि शशांक के पिता जंग बहादुर तिवारी अमरीका से चल चुके हैं। एयरपोर्ट पर शव पहुंचने के दौरान उनके मामा अंकुर दुबे, राजेश दुबे, राजन दुबे, विजय दुबे, महेश तिवारी जीजा देवेंद्र पांडेय, इशान उपाध्याय, पूर्व डीएसपी राजेंद्र प्रताप सिंह, सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट के संरक्षक ओमप्रकाश नाहर एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार, एसडीएम महेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा, एसडीएम सदर रामप्रसाद त्रिपाठी सहित सीआईएसएफ के जवान व अधिकारी कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें