फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का बड़ा आरोप, अयोध्या में बीएलओ भाजपा कार्यालय में जमा कर रहे एसआईआर फॉर्म

अयोध्या में एसआईआर में कथित गड़बड़ी को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें यह मांग की गई है कि एसआईआर गणना प्रपत्र ढंग से नहीं भरा जा रहा है, जो बीएलओ फॉर्म भरवा रहे हैं, उनको खुद जानकारी नहीं है, पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि उप निर्वाचन अधिकारी जो कि एडीएम प्रशासन हैं, उनको भी इस बारे में जानकारी नहीं है। पवन ने कहा कि मत देने का अधिकार सभी को है, चाहे वो किसी समुदाय से हो या किसी जाति का हो। इसलिए फॉर्म को सही तरीके से भरा जाए। बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीएलओ एसआईआर फॉर्म को भाजपा कार्यालय पर जमा कर दे रहे हैं और भाजपा नेताओं के कहने पर ही एसआईआर फॉर्म भरा जा रहा है। भाजपा के इशारे पर ही पर ही वोट काटा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें