फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में जिस्मफरोशी का काला कारोबार, बिहार और गोरखपुर की 11 महिलाओं संग 14 गिरफ्तार

रामनगरी अयोध्या में नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज के खीर वाली गली के पास स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात 12 बजे पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मौके से बिहार और गोरखपुर की 11 महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चार मंजिला इस गेस्ट हाउस के चौथे तल पर इसी क्षेत्र का निवासी गणेश कुमार सेक्स रैकेट चलाता था। इसके लिए वह बिहार और गोरखपुर से लड़कियों को लाकर यहां रखता था। पूर्व में इसका सत्यापन किया गया था, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका था। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे सूचना पर महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला और नगर कोतवाली पुलिस टीम के साथ गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया तो चौथे तल पर महिलाएं धंधे में संलिप्त मिलीं। उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। पूछताछ में पता चला कि साल भर से यह अवैध धंधा चल रहा था। महिलाएं इसी होटल में रहती थीं। गणेश और उसके अन्य साथी बाहर से ग्राहक लाकर काला धंधा करवाते थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें