फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला के दर्शन कर अयोध्या के नए डीएम ने संभाला कार्यभार

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Apr 2025 08:14 PM IST

अयोध्या के नए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर बृहस्पतिवार की शाम कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले सरयू अतिथि गृह में वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन करने के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में नए डीएम ने कहा कि जो बेहतर काम यहां पर चल रहे हैं, उनको आगे बढ़ाएंगे और समय से पूरा कराया जाएगा। इसमें सभी अयोध्या वासियों का भी सहयोग लिया जाएगा। सभी अफसरों को समय से गुणवत्तापूर्ण काम करने की जिम्मेदारी सौंप जाएगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या पावन भूमि है।यहां काम करने का सौभाग्य मिलना बड़ी बात है। जितनी भी परियोजनाएं चल रही हैं, उनको अब तेज गति से समय से पूरा करने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में दर्शन पूजन की सुगम व्यवस्था प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें