फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रतिष्ठा द्वादशी पर सीएम योगी करेंगे रामलला का अभिषेक, कलाकार देंगे प्रस्तुति

अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक समारोह प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में 11 से 13 जनवरी तक मनाया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 11 जनवरी को सुबह 10 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला का अभिषेक करेंगे। दोपहर दो बजे अंगद टीला पर समाज को संबोधित करेंगे। स्वाति मिश्रा का गायन और रामलीला का मंचन होगा। सपना गोयल 250 महिलाओं के साथ सुंदर कांड का आयोजन परिसर में करेंगी। भोपाल के 100 नवयुवक अयोध्या नगर में जगह जगह वाद्ययंत्र से कीर्तन करेंगे। उषा मंगेशकर का कार्यक्रम राम जन्मभूमि मंदिर में होगा। 13 जनवरी को कुमार विश्वास व मालिनी अवस्थी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 12 जनवरी को अनुराधा पौडवाल व कविता पौडवाल का गायन होगा। रमेश भाई ओझा का राम गुणगान कार्यक्रम होगा। गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानंद महराज का प्रवचन होगा। रोजाना रात को बधाई गान व राग सेवा का कार्यक्रम रामलला के सम्मुख होगा। देश भर से 170 से अधिक संत कार्यक्रम में शामिल होंगे। कई परंपराओं व अयोध्या के जातीय मंदिरों के संत शामिल रहेंगे। प्रख्यात संगीत अध्येता यतींद्र मिश्र को राग सेवा कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें