फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सीमा पर बढ़े तनाव के बीच एजेंसियों के समन्वय से अयोध्या में तैयार होगा विशेष सुरक्षा घेरा

पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव के बीच अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ी दी गई है। रामनगरी में कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सिक्योरिटी के जो इंस्टॉलेशन या महत्वपूर्ण स्थल हैं, वहां पहले से ही विशेष सतर्कता बरती जा रही है। महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा के लिए फोर्स का डेप्लॉयमेंट है। सुरक्षा की दृष्टि से सिविल पुलिस के अलावा पीएसी, एसएसएफ और सीआरपीएफ है। सभी सुरक्षा एजेंसियों में समन्वय बनाते हुए हर परिस्थिति में सुरक्षा का एक सुदृढ़ घेरा तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही जो श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं, उनको भी कोई दिक्कत न हो। वो सुगमता से दर्शन करें, उसमें भी कोई विघ्न न पड़े। दोनों चीजों को बैलेंस करते हुए सिक्योरिटी प्लान लागू होगा। राम मंदिर की सुरक्षा के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि सिक्योरिटी डेप्लॉयमेंट के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल हो रहा है। सभी आधुनिक टेक्नोलॉजी को पहले से ही डेप्लॉयमेंट किया गया है। उनका इस्तेमाल भी किया जा रहा है। किसी भी परिस्थितियों में चुनौती के लिए अपने आप को हम लोग तैयार किए हुए हैं। क्राउड मैनेजमेंट के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि जब महाकुंभ प्रयागराज में चल रहा था, उस समय अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालु आए थे। इससे पहले जब प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था, उस समय भी भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आए थे। इन दोनों इवेंट्स को बहुत ही सुचारु ढंग से जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से सुचारू रूप से प्रबंधन करने में कामयाबी पाई। जो उस समय सिक्योरिटी लागू की गई थी वह आज भी लागू हो रही है। क्राउड कंट्रोल के लिए जरूरत पड़ने पर इस तरह की सिक्योरिटी फिर लागू की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें