फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पहली पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा संपन्न, परीक्षार्थी बोले-सरल रहा पेपर

अयोध्या में 109 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा हुई। सुबह से ही परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचने लगे। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि जिला और मंडल स्तरीय सचल दल भ्रमणशील रहा। कहीं से नकल या अन्य किसी तरह की अप्रिय सूचना नहीं मिली। पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने प्रफुल्लित मुद्रा में बताया कि उम्मीद से परे बहुत सरल पेपर आया। सवालों को हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। कुछ छात्राओं ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक मिलने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें