फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से तीन महिलाओं की मौत

अयोध्या: थाना रौनाही क्षेत्र के ग्राम सनाहा में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नदी किनारे हादसा हो गया। नदी देखने गए एक ही परिवार के पांच लोग अचानक नदी में गिर गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान के दौरान दोपहर 2:00 बजे तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान सजरुल (45), साहिन बानो (38) और मरियम (18) के रूप में हुई है। हादसे में लापता दो युवती नरगिश (18) और महक बानो (18) का देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। दोनों की तलाश के लिए पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लोग नदी देखने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहाव और अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें