बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने के विवाद में अयोध्या की तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री का समर्थन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बिटिया का हिजाब क्या खींचा, बलात्कार व हलाला करने वाला गैंग आक्रोशित हो गया। उन्हें क्या पता कि एक बाप और बिटिया का क्या रिश्ता होता है। मुख्यमंत्री की भावना पवित्र थी। उन्होंने कोई गलत कृत्य नहीं किया है। उनके नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हलाला गैंग इसको बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जो भी गलत कह रहा है, चाहे वह कोई भी हो इसका मतलब है कि उसका खुद का चरित्र ठीक नहीं है। कई देशों में हिजाब पर बैन लगाया जा रहा है, बहुत सारे अपराधी हिजाब और बुर्का पहन कर अपराध भी करते हैं।