फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी नवोदय अभियान के तहत गर्ल्स कॉलेजों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाने की पहल

अयोध्या में रामराज्य-अयोध्या फाउंडेशन की ओर से 'नारी नवोदय अभियान' के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता को केंद्र में रखते हुए महानगर स्थित गर्ल्स कॉलेजों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगवाने की पहल की जा रही है। शनिवार को गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज और राजा राम मोहन राय गर्ल्स पीजी कॉलेज में मशीनों की स्थापना के साथ इस अभियान ने गति पकड़ ली। सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में फाउंडेशन के संस्थापक व भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि कक्षा छह से ऊपर की छात्राओं के लिए यह सुविधा निशुल्क प्रदान की जा रही है। प्रत्येक मशीन में 35 सैनिटरी पैड होंगे। इन्हें मात्र पांच रुपये के सिक्के से प्राप्त किया जा सकेगा। मशीन की रीफिलिंग विद्यालय प्रशासन की ओर से संग्रहित राशि से की जाएगी। यह पहल किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हें आत्मविश्वास से भरने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि राम राज्य अयोध्या फाउंडेशन केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि एक वैभवशाली, स्वच्छ और जागरूक अयोध्या के निर्माण की दिशा में भी सतत प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें