फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अयोध्या के संतों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

Bhupendra Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 05:05 PM IST

यूपी के मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर की मौत को लेकर अयोध्या के संतों में उबाल है। शनिवार को उनमें आक्रोश देखने को मिला। संतों, श्रद्धालुओं और समर्थकों ने बाबा की आत्मा की शांति के लिए नया घाट स्थित साकेत भवन मंदिर में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रार्थना करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संतों का कहना है कि गोरक्षा के लिए समर्पित रहे बाबा की इस तरह हुई मौत अत्यंत हृदय विदारक है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि गो-तस्करों द्वारा उनकी हत्या की गई है। यह बेहद निंदनीय है। संतों ने भगवान से प्रार्थना की कि वे बाबा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मथुरा मंडल, जिसे भगवान श्रीकृष्ण की भूमि माना जाता है, वहां इस प्रकार की घटना को लेकर लोगों में नाराजगी और भी अधिक है। आक्रोशित संतों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि, भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और समाज में शांति बनी रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें