फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिल्कीपुर उपचुनाव : सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी के पदाधिकारियों को बनाया गया पीठासीन अधिकारी

अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है साथ ही सरकार और जिला प्रशासन पर भी निशाना साधा है। सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने आरोप लगाया है कि भाजपा से कई बार सभासद रहे और पार्टी के पदाधिकारी संजय शुक्ल को जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी बना दिया है। यह आरोप सांसद अवधेश प्रसाद, मंत्री पवन पांडेय व अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान लगाया। सपा नेताओं ने बताया कि लिस्ट में ऐसे कई नाम हैं, जो भाजपा के पदाधिकारी हैं और सभासद भी रह चुके हैं। अयोध्या के सभासद रह चुके संजय शुक्ल को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है, जो संस्कृत विद्यालय के अध्यापक बताए जाते हैं। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय जिला प्रशासन ने सत्ता के दबाव में भाजपा समर्थक कर्मचारियों को निर्वाचन में ड्यूटी लगाकर उपचुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन किया है। सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कि इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह से की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें