अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी ने भी एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली पार्टी ने पहले ही सूरज को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। सूरज समाजवादी पार्टी के बागी नेता हैं। वे सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। उन्हें सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी माना जाता था। सपा की ओर से सांसद के बेटे अजीत प्रसाद को टिकट दिए जाने की घोषणा के बाद सूरज ने अपने समर्थकों के साथ सपा से नाता तोड़ लिया था। अब वे उपचुनाव में सांसद के बेटे और सपा प्रत्याशी का खेल बिगाड़ेंगे। नामांकन करने के बाद सूरज ने कहा कि वह मिल्कीपुर की दबी कुचली जनता की आवाज बनेंगे। उनके हर दुख दर्द में साथ खड़े रहेंगे।