फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेगांव धमाके के आरोपी के कोर्ट से बरी, हनुमानगढ़ी में मना जश्न... भक्तों को वितरित किए गए लड्डू

अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने बृहस्पतिवार को मालेगांव हमले में साध्वी प्रज्ञा समेत सात आरोपियों को कोर्ट से बरी किए जाने पर हनुमंतलला को भोग लगाकर लड्डू भक्तों में वितरित किए। राजू दास ने सवाल उठाते हुए कहा कि मालेगांव धमाके में मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा और उनके साथ अन्य आरोपियों को आज कोर्ट ने बरी कर दिया है। क्या कांग्रेस और सोनिया गांधी उनसे माफी मांगेगी? कांग्रेस के नेता लगातार सनातन पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। क्या वह सनातन धर्म के मानने वालों से क्षमा मांगेंगे? उन्होंने कहा कि मालेगांव हमले में सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। भगवा को आतंकवाद कहते हुए 100 करोड़ हिंदुओं पर भगवा आतंकवाद को मढ़ा गया था। आज कोर्ट ने निर्णय दिया है। सभी आरोप खारिज हो गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें