फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कामाख्या धाम महोत्सव में निरहुआ ने बिखेरे रंग, 'चले जब चाप के बाबा का बुलडोजर' पर झूमे लोग

रामनगरी अयोध्या में मां कामाख्या धाम महोत्सव उस समय खास और यादगार बन गया,जब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एवं पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ मंच पर पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही पूरे पंडाल में मोदी योगी के नारों से पंडाल में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला और हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक झूम उठे। निरहुआ ने अपने चर्चित गीत“चले जब चाप के बाबा का बुलडोजर”की प्रस्तुति देकर माहौल को ऊर्जा से भर दिया,जिस पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरा परिसर मोदी योगी के नारों से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने “निरहुआ नाम ब...”भोजपुरी गीत व “नई झुलनी के छइयां बलम दुपहरी...” गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया। साथ ही उन्होंने कई देवी गीतों की प्रस्तुति देकर महोत्सव में भक्ति रस का संचार किया,जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और आस्था से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में हजारों दर्शकों की भारी भीड़ ने आयोजन को और भव्य बना दिया। लोगों का उत्साह इस कदर था कि देर रात तक पंडाल में ऊर्जा और उमंग बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें