फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के लिए कैब मालिक की हुई थी हत्या, अयोध्या पुलिस ने किया खुलासा

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Jan 2026 05:21 PM IST

यूपी के अयोध्या में 13 महीने पहले कैब मालिक अजीत गुप्त के लापता होने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कैब लूटने की नीयत से अपराधियों ने अजीत गुप्त से कैब बुक कराई थी। अपराधियों ने गोरखपुर के थाना कैंपियरगंज में हत्या करके कैब मालिक के गले की चेन और अंगूठी लूट ली थी। शव को बिहार के मुजफ्फरपुर के थाना सकरा क्षेत्र में फेंक दिया गया था। मुजफ्फरपुर पुलिस ने शव बरामद किया था। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। जबकि, अपराधियों ने कैब को बिहार के दरभंगा जिले में लावारिस रूप में छोड़ दिया था। पुलिस ने कैब को भी बरामद कर लिया है। लापता होने का मुकदमा 23 नवंबर 2024 को अजीत गुप्त की पत्नी सुमन गुप्ता ने अयोध्या कोतवाली में दर्ज कराया था। अजीत गुप्त कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले थे। 13 महीने बाद अयोध्या पुलिस को सफलता मिली है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हत्या में पांच लोग शामिल थे। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, पांचवा आरोपी पहले से ही एक मामले में जेल में बंद है। अयोध्या पुलिस मुजफ्फरपुर और दरभंगा पुलिस से संपर्क कर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें