फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कथक और कुचिपुड़ी की प्रस्तुति ने किया मुग्ध: अमेरिका के स्कूलों में पढ़ने वाले 106 बच्चों ने राम मंदिर परिसर में दी प्रस्तुति

अमेरिका के स्कूलों में पढ़ने वाले भारतीय मूल के 106 बच्चों ने रविवार को श्रीराम लला मंदिर परिसर में कथक और कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। विदेशी धरती पर पले-बढ़े बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मुग्ध कर दिया। इन बच्चों के साथ 16 शिक्षक और कई अभिभावक भी शामिल थे। इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इनोवेशंस थिंक अबाउट और नो योर रूट्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मनमोहक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने श्रीराम की वंदना प्रस्तुत की तो हर ओर जयघोष गूंजने लगे। पाश्चात्य संस्कृति में पले-बढ़े बच्चों में सनातन संस्कृति के प्रति रूचि ने सभी को अचंभित किया। कई प्रशासनिक अधिकारी, एलएंडटी के पदाधिकारी, आयोजकों में वीणा, राहुल सिंह, रवि कुमार, मनीष शर्मा, आलोक सिंह, नवीन शर्मा के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, जगदीश आफले समेत अन्य अतिथि पांच घंटे तक चले इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। सोमवार को राम की पैड़ी के घाट संख्या 10 पर भी अमेरिका से आए इन बच्चों की नृत्य प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें