फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के जनसंपर्क अधिकारी ने रामलला को अर्पित की 4.5 कुंतल धनिया पंजीरी

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के जनसंपर्क अधिकारी विजय बहादुर सिंह मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान वे मथुरा में तैयार की गई करीब 4.5 कुंतल धनिया की विशेष पंजीरी अपने साथ लाए। इसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया गया। यह पंजीरी आगामी राम नवमी यानी राम जन्मोत्सव के दिन रामलला को भोग के रूप में अर्पित की जाएगी। विजय बहादुर सिंह अपने साथ रामलला सहित भगवान राम के चारों भाइयों के लिए नए वस्त्र भी लेकर आए। इसके अलावा उन्होंने फल आदि भी अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि की मुक्ति हो चुकी है और अब मथुरा की बारी है। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण विराजमान हैं। अब समय आ गया है कि वहां भी न्यायिक प्रक्रिया के जरिए समाधान निकले। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2020 से अब तक कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे पर ट्रस्ट और श्रद्धालुओं की ओर से लगभग 25 मुकदमे दायर किए जा चुके हैं, ताकि इस प्रकरण पर तथ्यात्मक और शीघ्र निर्णय हो सके। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में मथुरा से जुड़ा यह विषय भी न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सुलझेगा। इस इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें